Hybrid Computer
A Hybrid Computer is a type of computer that combines the features of both Analog Computer and Digital Computer. It can process both continuous (analog) and discrete (digital) data, making it suitable for applications that require high speed and accuracy.
हाइब्रिड कंप्यूटर वह कंप्यूटर है जिसमें Analog Computer और Digital Computer दोनों की विशेषताएँ होती हैं। यह लगातार बदलने वाले डेटा (Analog Data) और संख्यात्मक डेटा (Digital Data) दोनों को प्रोसेस कर सकता है। इसलिए इसका उपयोग उन स्थानों पर किया जाता है जहाँ तेज़ गति (Speed) और उच्च सटीकता (Accuracy) दोनों की आवश्यकता होती है।
What is a Hybrid Computer? (Hybrid Computer क्या है?)
Hybrid Computer दो अलग-अलग प्रकार के कंप्यूटरों का संयोजन (Combination) होता है।
- Analog Computer → वास्तविक दुनिया के लगातार बदलने वाले डेटा (जैसे तापमान, रक्तचाप, गति) को मापता है।
- Digital Computer → उस डेटा को संख्याओं (Numbers) में बदलकर गणना और विश्लेषण करता है। इसी कारण Hybrid Computer को "Best of Both Worlds" भी कहा जाता है क्योंकि इसमें Analog Computer की गति और Digital Computer की सटीकता दोनों होती हैं।
Example:-
Hospital
जब डॉक्टर मरीज का ECG करते हैं—
- मशीन पहले Heart Beat को Analog Signal के रूप में प्राप्त करती है।
- फिर उसे Digital Signal में बदलती है।
- Computer उसका विश्लेषण करके रिपोर्ट देता है।
इसलिए ECG Machine एक Hybrid Computer का उदाहरण है।
Petrol Pump
जब आप पेट्रोल भरवाते हैं—
- Sensor ईंधन की मात्रा मापता है (Analog)
- Computer लीटर और कीमत की गणना करता है (Digital)
यह भी Hybrid Computer का उदाहरण है।

No comments to display
No comments to display